Samwad 2026: भविष्य ऐसे लोगों की मांग बढ़ेगी जो AI को समझते हुए काम करेंगे, डॉ. तृप्ता की शिक्षकों को खास सलाह

Uttarakhand Samwad 2026:Uttarakhand Samwad 2026: देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद के मंच पर एआई, शिक्षा और भविष्य विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा में यूटीयू की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर ने शिक्षा, तकनीक और भविष्य के कौशल को लेकर अपने विचार साझा किए। शिक्षा में AI का इस्तेमाल एक चुनौती है या खतरा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। हर नई वैज्ञानिक तकनीक की तरह इसमें भी अवसर (opportunities) और चुनौतियां (challenges) दोनों मौजूद हैं। विज्ञान जब आगे बढ़ता है तो वह समाज को नई सुविधाएं और विकास के रास्ते देता है, लेकिन साथ ही कुछ खतरे भी पैदा करता है। उदाहरण के लिए, जब परमाणु ऊर्जा (nuclear energy) का विकास हुआ तो उससे बिजली उत्पादन जैसे लाभ मिले, लेकिन परमाणु बम जैसी विनाशकारी शक्ति भी सामने आई। इसी तरह AI को भी हमें दोनों दृष्टिकोण से देखना होगा। आज के समय में सबसे बड़ी चिंता यह है कि छोटे बच्चों के हाथ में समय से पहले स्मार्टफोन पहुंच रहा है, जो उनके लिए उचित नहीं माना जाता। कई देशों, जैसे यूके और अमेरिका में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन उपयोग पर नियंत्रण की बातें भी सामने आई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



Samwad 2026: भविष्य ऐसे लोगों की मांग बढ़ेगी जो AI को समझते हुए काम करेंगे, डॉ. तृप्ता की शिक्षकों को खास सलाह #Education #National #SubahSamachar