Uttarakhand: अब चुनाव आयोग की अनुमति से ही होंगे तबादले, एसआईआर के दौरान लागू रहेगी व्यवस्था

उत्तराखंड में अब चुनाव आयोग की अनुमति के बिना प्रशासनिक अफसरों के तबादले नहीं होंगे। आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते यह व्यवस्था लागू की गई है। शुक्रवार को कुछ अफसरों के तबादले आयोग की अनुमति के बाद ही किए गए। दरअसल, एसआईआर के लिए पिछले कई माह से चुनाव आयोग की तैयारियां, बीएलओ मैपिंग आदि कार्य चल रहे हैं। 29 मई से एसआईआर का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। आठ जून से सात जुलाई तक एसआईआर होगा। चुनाव आयोग के इस अभियान में बड़े पैमाने पर जिलों के प्रशासनिक अफसर, शिक्षक लगे हुए हैं। इनमें से बीच में किसी का तबादला होने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा सकती हैं। चुनाव आयोग का नियम है कि जिस तरह चुनाव आचार संहिता के दौरान बिना आयोग की अनुमति के तबादले नहीं होते, वैसे ही फिलहाल एसआईआर प्रक्रिया संपन्न होने तक अफसरों के तबादलों के लिए आयोग की पूर्वानुमति जरूरी होगी। अगर आयोग चाहेगा तो एसआईआर के मद्देनजर अनुमति नहीं भी देगा। इससे संबंधी अधिकारी का तबादला सरकार नहीं कर सकेगी। Uttarakhand SIR:आठ जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO, एक बार मतदाता ना मिलने पर तीन बार करेंगे विजिट

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 23:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: अब चुनाव आयोग की अनुमति से ही होंगे तबादले, एसआईआर के दौरान लागू रहेगी व्यवस्था #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Transfers #ElectionCommission #Sir #UttarakhandTransfers #SubahSamachar