उत्तराखंड में नई व्यवस्था: भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा आवेदन

प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेशकों को भूमि को गैर कृषि कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, एक सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। राज्य में उद्योग स्थापना के लिए भूमि खरीदने के लिए शासन स्तर से अनुमति देने की व्यवस्था की गई है। पहले जिला स्तर पर अनुमति देने की व्यवस्था थी। अब ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जिसका शासन परीक्षण करने के बाद ही भूमि क्रय को लेकर फैसला करता है। अगर भूमि क्रय (धारा-154) की अनुमति मिल जाती है, तो आवेदक भूमि को गैर कृषि कराने (धारा143) कराने के लिए संबंधित जिले में आवेदन करना होता है। अच्छी खबर:मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 00:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड में नई व्यवस्था: भूमि खरीदने के सात दिन में पूरी होगी गैर कृषि कराने की प्रक्रिया, ऑनलाइन होगा आवेदन #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #Non-agriculturalConversion #LandPurchase #Non-agriculturalLand #AgriculturalLand #SubahSamachar