Uttarakhand: राज्य गठन के 25 साल बाद भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

सबि धाणी देरादून, होणी खाणी देरादून प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीत के यह बोल उत्तराखंड के सरकारी विभागों के मुख्यालयों को लेकर सही साबित हो रहे हैं। देहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई। छह अक्तूबर वर्ष 2020 को त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसैंण में भाषा संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी, उस दौरान कहा गया कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। गैरसैंण में भाषा संस्थान के मुख्यालय के बाद वहां विभिन्न संस्थानों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन वर्षों बाद अब भाषा संस्थान के मुख्यालय के लिए देहरादून में भूमि की तलाश की जा रही है। Uttarakhand Budget Session:आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 05:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: राज्य गठन के 25 साल बाद भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandBudgetSession #UttarakhandBudgetSession2026 #UttarakhandBudget #Bhararisain #Gairsain #SubahSamachar