उत्तराखंड बजट सत्र: सदन में सरकार तो सड़क पर विपक्ष दिखाएगा दम; आज उक्रांद, कल कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सोमवार को सरकार का बजट सत्र भराड़ीसैंण विधानभवन में शुरू होगा। जहां सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक के उद्देश्य से बजट रखेगी। वहीं विपक्ष सड़क पर तेवर दिखा अपने लक्ष्य को प्रदर्शित करेगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंच रही है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल प्रदर्शन कर ताकत दिखाएगा। स्थायी राजधानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर दल विधानसभा घेराव करेगा। इसमें राज्यभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस 10 मार्च को अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा सहित कई अन्य मामलों पर प्रदर्शन करेगी। साफ है कि सड़क पर विपक्ष हंगामे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। Uttarakhand Budget Session:आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 05:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड बजट सत्र: सदन में सरकार तो सड़क पर विपक्ष दिखाएगा दम; आज उक्रांद, कल कांग्रेस का प्रदर्शन #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandBudgetSession2026 #UttarakhandBudgetSession #BhararisainAssembly #UttarakhandBudget #GenderBudget #SubahSamachar