उत्तराखंड: आज हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन और सीएम धामी समेत कई नेता होंगे शामिल

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू हो रही है। बैठक रामपुर रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से होगी। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री दिनभर हल्द्वानी में रहेंगे। वे सुबह 10:25 बजे कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 2:20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सभी बैठकें हल्द्वानी में होंगी। नैनीताल:ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त, डीएम को राहत कार्य खुद मॉनिटर करने के निर्देश

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 09, 2026, 08:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड: आज हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन और सीएम धामी समेत कई नेता होंगे शामिल #CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandBjpStateExecutiveCommittee #UttarakhandNews #UttarakhandBjp #HaldwaniNews #NitinNavin #SubahSamachar