उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार
विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित सरकार के मंत्री व विधायक देर शाम तक गैरसैंण पहुंच जाएंगे। वहीं, रविवार को सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने गैरसैंण पहुंच कर जिम्मेदारी संभाल ली है। 27 अक्तूबर से शुरू हो रहे दो दिन के विधानसभा सत्र में सरकार की ओर से सात हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही कई विधेयक व विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाएंगे। सरकार ने विपक्ष के हर सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति बनाई है। वहीं, विपक्ष प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सड़क से सदन तक सरकार को घेरेगी। 27 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का एलान किया है। जबकि कांग्रेस विधायक सदन में मुद्दों को धार देंगे। UK Top News: यमुनोत्री-केदारनाथ में बर्फबारी, फिर आया भूकंप, हेंवल पर बोले पीएम मोदी, मैथली पहुंचीं कैंची धाम
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 22:50 IST
उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandAssemblySession2026 #DhamiGovernment #Gairsain #UttarakhandAssembly #UttarakhandAssemblySession #SubahSamachar
