यूपी: नौतपा के बीच आज से मिलेगी राहत, बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी; 10 डिग्री तक गिरेगा पारा

नौतपा में भीषण गर्मी और तपिश से जल्द ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 28 से 31 मई के बीच तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।मौसम के बदलाव से एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी। नाैतपा के दाैरान भीषण गर्मी और तपिश से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। कई जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। एक हफ्ते बाद तपिश भरे दिनों की फिर से वापसी होगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड व प्रयागराज में लू और तपिश महसूस की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: नौतपा के बीच आज से मिलेगी राहत, बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी; 10 डिग्री तक गिरेगा पारा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar