यूपी: प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे, कहां भेजा गया; पढ़ें लिस्ट

प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस घुले सुशील चन्द्रभान को एसटीएफ में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर यथावत रखा गया है। आईपीएस यमुना प्रसाद को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हटाकर पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। आईपीएस हेमराज मीना को डीजीपी मुख्यालय से यूपी एसआईएफएस लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। आईपीएस सचिन्द्र पटेल को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे, कहां भेजा गया; पढ़ें लिस्ट #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #SubahSamachar