बसपा से बाहर होंगे आकाश?: चुनाव से पहले दोराहे पर पार्टी, आखिर किस राह जाएंगे आनंद; साइडलाइन करने से बड़ा झटका
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटने के बाद आकाश आनंद के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं। आकाश फिलहाल बसपा सुप्रीमो मायावती के सोशल मीडिया पर जारी बयानों को फॉलो कर अपनी निष्ठा जता रहे हैं। उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ भी बसपा सुप्रीमो की नाराजगी को कम करने के लिए इसी राह पर हैं। वहीं दूसरी ओर बसपा ने फिर संगठन में अहम फेरबदल करते हुए दो युवा चेहरों मोहित आनंद और नितिन सिंह को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अशोक सिद्धार्थ के मुकाबले आकाश आनंद को लेकर पार्टी हाईकमान का रुख अभी लचीला है। इसी वजह से आकाश को पार्टी से बाहर करने पर सहमति नहीं बन सकी। आकाश से भले ही सारी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं लेकिन उन्हें संगठन को मजबूत करने के काम से रोका नहीं गया है। पार्टी में आकाश के भविष्य के बारे में अब बसपा सुप्रीमो ही फैसला लेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 09, 2026, 07:41 IST
बसपा से बाहर होंगे आकाश?: चुनाव से पहले दोराहे पर पार्टी, आखिर किस राह जाएंगे आनंद; साइडलाइन करने से बड़ा झटका #CityStates #Election #Lucknow #UttarPradesh #UttarPradeshAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #SubahSamachar
