यूपी: प्रदेश में 15 अक्तूबर के बाद फिर सक्रिय होगा नया चक्रवात, बारिश से फसलें खराब; सदमे से दो की मौत
प्रदेश में अगले दो दिन बारिश से राहत रहेगी। आसमान साफ होने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 अक्तूबर से यूपी में मौसम फिर करवट लेगा। सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला बारिश का दौर 16 और 17 अक्तूबर को मध्य यूपी और अवध होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 से 17 अक्तूबर के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के दौरान पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आएगी। सोमवार को आगरा और फतेहपुर 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2026, 04:21 IST
यूपी: प्रदेश में 15 अक्तूबर के बाद फिर सक्रिय होगा नया चक्रवात, बारिश से फसलें खराब; सदमे से दो की मौत #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
