Ustad Bismillah Khan: मुहर्रम पर उस्ताद के घर पर सजी 76 साल पुरानी मजलिस, नौहे सुन छलकीं आंखें; नौहाख्वानी
Varanasi News: शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की करीब 76 साल पुरानी रवायती मजलिस बृहस्पतिवार को हुई। दूसरी मुहर्रम को हड़हासराय स्थित उनके दौलतखाने पर नौहाख्वानी और मातम के जरिये इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। उलेमा ने शहीदाने कर्बला का जिक्र किया। वहीं, नौहाख्वानों ने अपने कलाम से जब कर्बला का मंजर पेश किया तो सभी की आंखें नम हो गईं। उस्ताद के घर पर बृहस्पतिवार को मर्द और ख्वातीन की मजलिस सिलसिलेवार हुईं। पहली मजलिस का आगाज सैयद अब्बास मुर्तुजा शम्सी की मर्सियाख्वानी से हुआ। मजलिस को खिताब करते हुए उलेमा ने कहा कि मुहर्रम की दूसरी तारीख को इमाम हुसैन अपने साथियों के साथ कर्बला के मैदान में पहुंचे थे। नदी किनारे उन्होंने खेमा लगवाना शुरू किया लेकिन यजीदियों ने उसे उखाड़कर फेंक दिया। 10वीं मुहर्रम को यजीदियों ने इमाम हुसैन और उनके साथियों को शहीद कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 23:09 IST
Ustad Bismillah Khan: मुहर्रम पर उस्ताद के घर पर सजी 76 साल पुरानी मजलिस, नौहे सुन छलकीं आंखें; नौहाख्वानी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
