US: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की कार्रवाई, ड्रग तस्करी में शामिल एक और नाव ध्वस्त; तीन की मौत

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक और नाव पर हमला किया है, जिस पर ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना के साउदर्न कमांड के मुताबिक, यह नाव उन रास्तों से गुजर रही थी जिन्हें ड्रग तस्करी के लिए जाना जाता है। सेना का दावा है कि नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में नाव पहले समुद्र में तैरती दिखती है और फिर अचानक विस्फोट के साथ आग लग जाती है। यह भी पढ़ें - US: ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर अब लगाया नया टैरिफ, इन धाराओं का किया इस्तेमाल; बढ़ सकता है व्यापार तनाव अब तक कितने हमले हुए सितंबर की शुरुआत से अब तक ऐसे 43 हमले किए जा चुके हैं। इन हमलों में कम से कम 148 लोगों की मौत हो चुकी है। ये कार्रवाई कैरिबियन सागर और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में हुई है। ट्रंप सरकार का क्या कहना है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका के ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है। इन हमलों को उन्होंने ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए जरूरी कदम बताया है। आलोचना क्यों हो रही है वहीं, आलोचकों और विशेषज्ञों ने कई सवाल उठाए हैं और कहा कि ट्रंप सरकार ने यह साबित करने के लिए कम सबूत दिए हैं कि मारे गए लोग नार्को-टेररिस्ट थे। कई विशेषज्ञ कहते हैं कि अमेरिका में फैलने वाला खतरनाक ड्रग फेंटेनाइल ज्यादातर जमीन के रास्ते मेक्सिको से आता है, समुद्र से नहीं। पहले हमले में घायल बचे लोगों पर दोबारा हमला करने की घटना के बाद इसे कानूनी और नैतिक रूप से गलत बताया गया। यह भी पढ़ें - Global Tariff: 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ की पुष्टि, एलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई पर राजनीतिक विवाद एक तरफ जहां रिपब्लिकन नेताओं ने इसे कानूनी और जरूरी कार्रवाई बताया। वहीं डेमोक्रेटिक नेताओं और कानून विशेषज्ञों ने इसे हत्या या युद्ध अपराध तक कहा। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 07:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की कार्रवाई, ड्रग तस्करी में शामिल एक और नाव ध्वस्त; तीन की मौत #World #International #UsMilitary #UsMilitaryStrikes #DrugBoat #EasternPacific #UsSouthernCommand #Narco-traffickingRoutes #Strikes #TrumpAdministration #SubahSamachar