Israel-Iran War Live: तेहरान में धमाकों की आवाज; खामेनेई के मौत के दावों को ईरान ने बताया मनोवैज्ञानिक युद्ध
अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले के साथ हीपश्चिम एशिया मेंतनाव चरम पर पहुंच गया है। इसके चलते क्षेत्रीय सुरक्षा एक बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता आली खामेनेई अमेरिकी और इस्राइली हमलों में मारे गए हैं। इस दावे को ईरान ने पूरी तरह खारिज कर दिया है और खामेनेई के कार्यालय ने इसे मनोवैज्ञानिक युद्धकरार दिया। इस्राइली और अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आगामी समय में भी हमले जारी रखेंगे, जबकि क्षेत्रीय देश लगातार संघर्ष रोकने की अपील कर रहे हैं। ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत ने कहा कि क्षेत्र में अमेरिकी और इस्राइली ठिकानों पर किए जाने वाले हमले ईरान की आत्मरक्षा का हिस्सा हैं और उनका कोई रुकने का इरादा नहीं है। हाल के घंटों में तनाव और बढ़ गया है। कतर, जॉर्डन, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में नए हमलों की खबरें आई हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट ने जानकारी दी कि जेद्दाहइंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं दक्षिण ईरान के मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 02:48 IST
Israel-Iran War Live: तेहरान में धमाकों की आवाज; खामेनेई के मौत के दावों को ईरान ने बताया मनोवैज्ञानिक युद्ध #World #International #Israel-iranTension #IsraelAttacksIran #UsIsraelIranWar #TrumpOnIranAttack #UsIsraelJointAction #TehranAirstrikeNews #IsraelIranConflict #AyatollahKhameneiOfficeAttack #SubahSamachar
