पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने रविवार को कहा कि वह ईरानी बंदरगाहों में आने बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से लागू किया जाएगा। सेंटकॉम ने क्या कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम ने कहा कि वह 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने और बाहर जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा, यह राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के आदेश के अनुसार होगा। सेंटकॉम के अनुसार, यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश या निकास करेंगे। इसमें अरब सागर की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के ईरानी बंदरगाह भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें:ईरान:'ट्रंप की हाल की धमकियों का कोई असर नहीं पड़ता', संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बयान हालांकि, कमान ने यह भी स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने या आने वाले जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी #World #International #SubahSamachar