वो एनर्जेटिक हैं , उर्वशी रौतेला ने बताया सेट पर कैसा था नंदमुरी बालकृष्ण का व्यवहार? गुस्से पर कही ये बात

तेलुगु सिनेमा के स्टार और नेता नंदमुरी बालकृष्ण फिल्मों के अलावा अपने बयानों और बेबाक स्वभाव को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कई बार उनके बयान या व्यवहार विवादों को भी जन्म देते हैं। अब उर्वशी रौतेला ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अपने कोलैबोरेशन और फिल्म से जुड़े विवादों पर अपनी राय रखी। उन्होंने सेट पर नंदमुरी के व्यवहार और फैंस के साथ उनकी चर्चित बातचीत पर अपना अलग नजरिया रखा। उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य रेडियो नशा के साथ हालिया बातचीत में उर्वशी रौतेला ने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ डाकू महाराज के अपने वायरल गाने और उससे जुड़े विवादों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कैसे विवाद शुरू हुआ। कभी-कभी ऐसा होता है कि एक बात दूसरी बात को जन्म देती है, फिर तीसरी, चौथी को, ऐसा ही हुआ था। नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम करना वाकई बहुत ही शानदार था। अगर आप फिल्म देखें, तो हमारे एक्शन सीक्वेंस भी जरूर देखें, वे वाकई कमाल के हैं। उनके साथ काम करने को मेरा सौभाग्य है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वो एनर्जेटिक हैं , उर्वशी रौतेला ने बताया सेट पर कैसा था नंदमुरी बालकृष्ण का व्यवहार? गुस्से पर कही ये बात #SouthCinema #National #UrvashiRautela #NandamuriBalakrishna #UrvashiRautelaOnNandamuriBalakrishna #NandamuriBalakrishnaViralVideo #NandamuriBalakrishnaAnger #NandamuriBalakrishnaInDakuMaharaj #NandamuriBalakrishnaUrvashiRautela #UrvashiRautelaOnNandamuriBalakrishnaAnger #SubahSamachar