Mandi News: उर्मिला ने पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य से लिखी सफलता की इबारत

मंडी। आज के दौर में महिलाओं ने घर की चहादीवारी से बाहर निकल कर स्वरोजगार को अपनाते हुए सफलता की इबारत लिखी है। नाचन क्षेत्र के हटगढ़ स्थित दियारगी निवासी उद्यमी महिला उर्मिला देवी ने ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य को स्वरोजगार के रूप में अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। साथ ही अन्य महिलाओं काे प्रशिक्षित कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।उर्मिला का कहना है कि 6 भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी। ऐसे में माता-पिता ने वर्ष 2000 में ही उनकी शादी कर दी। लंबे समय तक घर पर रहने के बाद मन में कुछ अलग करने का जज्बा था लेकिन शर्म व डर की वजह से पहल नहीं कर पा रही थी। पति से बात करने पर उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए 2008 में सुंदरनगर के निजी सैलून में प्रशिक्षण के लिए भेजा। एक साल तक सैलून व पार्लर का प्रशिक्षण लेने के बाद 2009 में दियारगी में ही अपनी दुकान शुरू की।बताया कि शुरूआती दौर में काम कम रहा लेकिन धीरे धीरे महिलाओं का रूझान बढ़ने से काम में बढ़ोतरी हुई। उनके पास पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य सीखने वाली युवतियों व महिलाओं से शुरूआती दौर में कुछ राशि लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक 20-25 युवतियों व महिलाओं ने काम सीख कर अपना अलग से काम शुरू किया है।बताया कि उनके पति अपना निजी कार्य कर परिवार का पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी बीएससी नर्सिंग कर रही है, छोटी बेटी लॉ और बेटा बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। पार्लर व सिलाई कार्य से वह 15-20 हजार प्रतिमाह काम रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता। काम को किस तरह से किया जाए, यह बड़ी बात होती है। घर पर बेकार बैठने के बजाए बेहतर है, छोटा मोटा कारोबार या प्रशिक्षण हासिल कर परिवार का सहयोग करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: उर्मिला ने पार्लर व सिलाई-कढ़ाई कार्य से लिखी सफलता की इबारत #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #SubahSamachar