हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: इस बार मुकाबला दिलचस्प, भाजपा-कांग्रस के नेता बागी और निर्दलीय को मनाने में जुटे
हिमाचल प्रदेश में नगर निगम और शहरी निकाय चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का होता नजर आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और निकायों में पार्षद पदों के लिए करीब 1,410 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर 6 मई पर टिकी हुई है, जब नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे, जिससे चुनावी तस्वीर और साफ हो जाएगी।नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंगल पर हो रहे हैं जबकि नगर परिषद और नगर पंचायत में पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:16 IST
हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: इस बार मुकाबला दिलचस्प, भाजपा-कांग्रस के नेता बागी और निर्दलीय को मनाने में जुटे #CityStates #Shimla #UrbanLocalBodyElections #HimachalElection2026 #SubahSamachar
