Mandi News: पंचायत क्षेत्रों में बढ़ेंगी शहरी सुविधाएं, निगम करेगा सीधी निगरानी

नव शामिल इलाकों में सीवरेज नेटवर्क, कूड़ा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने को सर्वे शुरूसंवाद न्यूज एजेंसी ऊना। नगर निगम सीमा में शामिल किए गए पंचायत क्षेत्रों में अब विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी सीधे नगर निगम करेगा। निगम प्रशासन ने नव शामिल इलाकों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।इसके तहत सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन और जल निकासी जैसी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम बनने के बाद कई पंचायत क्षेत्रों को निगम सीमा में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन अधिकांश स्थानों पर व्यवस्थाएं अभी भी पुराने ढर्रे पर ही संचालित हो रही हैं। कई इलाकों में न तो पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें हैं और न ही सीवरेज व नियमित सफाई की समुचित व्यवस्था।जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सुविधाओं की स्थिति का सर्वे शुरू कर दिया है। जहां स्ट्रीट लाइट की कमी है, वहां नई लाइटें लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा सीवरेज नेटवर्क के विस्तार, नालियों के निर्माण और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की सीधी निगरानी से विकास कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो सकेगा। निगम प्रशासन सड़क मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष जोर दे रहा है।कोटलोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। नए शामिल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय स्तर पर योजनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहर जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: पंचायत क्षेत्रों में बढ़ेंगी शहरी सुविधाएं, निगम करेगा सीधी निगरानी #UrbanFacilitiesWillIncreaseInPanchayatAreas #TheCorporationWillDirectlyMonitorThem. #SubahSamachar