UPTET: 1.50 लाख ज्यादा लोग आए वाराणसी में, 5 मिनट के सफर में लगे 35 मिनट; पूरे दिन रहा जाम
Varanasi News:मंडुवाडीह से राजघाट समेत शहर का अन्य हिस्सा बृहस्पतिवार को जाम की चपेट में रहा। दोपहर का वक्त छोड़ दिया जाए तो सुबह और शाम के वक्त लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। यूपी टेट की परीक्षा की वजह से करीब 1.50 लाख लोग अचानक बाहर से आ गए। इससे पूरे दिन शहर में जाम लगा रहा। राजघाट पर दोपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम छुड़ाने के लिए छह पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल पड़ाव की तरफ भी रहा। देरी की वजह से लोगों को मार्ग बदलना पड़ा। महमूरगंज आरओबी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मंडुवाडीह पुलिस, भेलूपुर पुलिस, साथ ही चितईपुर पुलिस भी जाम छुड़ाने में लगी रही। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि यूपी टेट परीक्षा की वजह से आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजनों का आना रहा। करीब 60 हजार परीक्षार्थी शहर में रहे, साथ में उनके परिजन भी। सामान्य दिनों की अपेक्षा डेढ़ लाख ज्यादा भीड़ शहर में रही। इस वजह से शहर के कई स्थानों पर, जहां-जहां परीक्षा केंद्र रहे, वहां जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, कुछ ही समय में यातायात सामान्य हो गया। जिस रास्ते का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, वहां वाहनों की लंबी कतार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 22:00 IST
UPTET: 1.50 लाख ज्यादा लोग आए वाराणसी में, 5 मिनट के सफर में लगे 35 मिनट; पूरे दिन रहा जाम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
