UPSSSC ASO Mains: यूपी एएसओ मेन्स का रिजल्ट घोषित, 1565 उम्मीदवारों का हुआ चयन; क्या है अगला चरण? जानें
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। 1,565 पदों पर होगी भर्ती यूपीएसएसएससी ने एएसओ मेन्स परीक्षा 2026 का शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट 27 जून 2026 को जारी किया था। इस परिणाम के साथ सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। यह भर्ती अभियान कुल 1,565 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जो पहले घोषित 929 पदों से काफी अधिक हैं। यूपी पीईटी 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आयोग द्वारा आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:46 IST
UPSSSC ASO Mains: यूपी एएसओ मेन्स का रिजल्ट घोषित, 1565 उम्मीदवारों का हुआ चयन; क्या है अगला चरण? जानें #GovernmentJobs #National #SubahSamachar
