Agra News: नीलामी से पहले यूपीपीएल चेयरमैन ने परखी तैयारी

आगरा। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) के चौथे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 24 जुलाई को शहर में होने वाले इस हाई प्रोफाइल आयोजन से पहले शनिवार को यूपीपीएल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर तैयारियों का जायजा लेने आगरा पहुंचे। उन्होंने नीलामी स्थल पर करीब तीन घंटे तक हर व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉ. संजय कपूर अपनी टीम के साथ उस पंच सितारा होटल पहुंचे, जहां 24 जुलाई को यूपीपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी। निरीक्षण के दौरान नीलामी हॉल की तैयारियों, फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, खिलाड़ियों से जुड़े प्रोटोकॉल, तकनीकी सेटअप, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, लाइव प्रसारण, मीडिया प्रबंधन, सुरक्षा, आतिथ्य और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन, संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीश राजपूत भी मौजूद रहे।—————-अभूतपूर्व होगा नीलामी कार्यक्रमखास बातचीत में बोले उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के चेयरमेन डॉ. संजय कपूरआगरा। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) का चौथा संस्करण आगरा के क्रिकेटरों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। 24 जुलाई को शहर में होने जा रहे यूपीपीएल नीलामी से पहले लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने साफ संकेत दिए कि अब आगरा के खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसरों का दौर शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को आगरा में होने वाली नीलामी सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश क्रिकेट के लिए नया अध्याय होगा। यह नीलामी अभूतपूर्व होगी। मेरा मानना है कि किसी भी राज्यस्तरीय टी-20 लीग में इस तरह का आयोजन पहले नहीं हुआ होगा। उन्होंने बताया कि इस बार आईपीएल की लगभग सभी फ्रेंचाइजी यूपीपीएल के अधिकांश मुकाबलों में अपने स्काउट्स भेजेंगी। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को सीधे आईपीएल टीमों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। साथ में आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल भी साथ में रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: नीलामी से पहले यूपीपीएल चेयरमैन ने परखी तैयारी #UPPLChairmanReviewedPreparationsAheadOfTheAuction. #SubahSamachar