Upcoming SUV: कार खरीदने का है प्लान? बॉक्सी लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली हैं ये SUV; जानें खासियत
चार मीटर से कम लंबाई वाली कारों को अब केवल प्रीमियम फीचर्स के लिए नहीं, बल्कि उनकी रोड प्रेजेंस के लिए पसंद किया जा रहा है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए निर्माता अब इन छोटी एसयूवी को ज्यादा मजबूत बॉडी और सीधे (Upright) बॉक्सी लुक के साथ पेश कर रहे हैं। जानिए आने वाली प्रमुख सबकॉम्पैक्ट एसयूवी और उनकी खासियत 1. विनफास्ट वीएफ3 (Vinfast VF3) माना जा रहा है कि वियतनामी कंपनी विनफास्ट की यह माइक्रो एसयूवी शहर के लिए एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक विकल्प साबित हो सकती है। डिजाइन की बात करें तो ये दो दरवाजों और चार सीटों वाली माइक्रो एसयूवी होगी। इसमें 18.64 kWh की बैटरी और 43.5 BHP की मोटर होने की संभावना है। रेंज और चार्जिंग: एक बार चार्ज करने पर 210 किमी की रेंज का दावा। फास्ट चार्जर से मात्र 36 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज। 2. महिंद्रा विजन एस (Mahindra Vision S) महिंद्रा अपनी विजन एस के साथ सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। इसलिए कंपनी भरोसेमंद 1.5 लीटर, चार सिलेंडर डीजल इंजन वाली गाड़ी बाजार में लाने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान पूरी लंबाई का पैनारमिक सनरूफ, नया स्टीयरिंग व्हील और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री देखने के बाद कार लवर्स को इसकी लॉन्चिंग का तेजी से इंतजार है। लुक की बात करें तो यह अपने मूल कॉन्सेप्ट की तरह ही बेहद आक्रामक और बॉक्सी डिजाइन वाली होगी। 3. रेनो ब्रिजर (Renault Bridger) रेनो हमेशा से ही कार लवर्स का दिल जीतती आई है, यह रेनो ब्रिजर इसकी दूसरी सबकॉम्पैक्ट कार होने वाली है, लेकिन इसका डिजाइन पहले वाली कारों से बिल्कुल अलग होगा। इसमें टेलगेट (पीछे के दरवाजे) पर स्पेयर व्हील, ऊंचा बोनट और चौकोर व्हील आर्च मिलेंगे, जो इसे एक शुद्ध ऑफ-रोडर जैसा लुक देते हैं। इसे केवल पेट्रोल ही नहीं, बल्कि हाइब्रिड वेरिएंट के साथ भी पेश किया जा सकता है, जो बेहतर माइलेज सुनिश्चित करेगा। क्यों बढ़ रही है इनकी लोकप्रियता पार्किंग और ट्रैफिक में आसानी: माना जा रहा है कि छोटी लंबाई की वजह शहर में चलाना आसान हो सकता है। एसयूवी स्टाइल: कम बजट में बड़ी एसयूवी जैसा ऊंचा बोनट और बॉक्सी लुक मिलता है। प्रीमियम फीचर्स: सनरूफ, एलईडी लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक अब इन सेगमेंट में भी स्टैंडर्ड बन रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 09:41 IST
Upcoming SUV: कार खरीदने का है प्लान? बॉक्सी लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाली हैं ये SUV; जानें खासियत #Automobiles #National #AutoNews #UpcomingCars #CarLaunch #SubahSamachar
