Upcoming Phones: नया फोन लेने का है प्लान? मार्च में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन, यहां जानें फीचर्स व लॉन्च डेट

मार्च 2026 में मोबाइल बाजार में शाओमी और ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की एंट्री होने जा रही है। जहां ओप्पो के 14 5G अपनी 7000mAh की विशाल बैटरी से चौंकाने वाला है, वहीं शाओमी 17 अल्ट्रा कैमरा की दुनिया में 200MP लेंस के साथ नए आयाम स्थापित करेगा। 1. ओप्पो के 14 5G: मिड-रेंज में बैटरी किंग की एंट्री ओप्पो अपनी के-सीरीज को भारत में अपडेट कर रहा है। नौ मार्च को लॉन्च होने वाले इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी हो सकती है। बैटरी: 7000mAh + 45W फास्ट चार्जिंग। डिजाइन: बैक पैनल पर क्रिस्टल पैटर्न और पर्पल-व्हाइट कलर ऑप्शंस। उपलब्धता: यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये भी पढ़े:Nothing Phone (4a) vs (4a) Pro:डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरे तक; जानें कौन-सा मॉडल है आपके लिए बेहतर 2. शाओमी 17 सीरिज: ताकत और विजन के साथ शाओमी 11 मार्च को अपनी नई सीरीज भारत में उतारने वाली है। इसमें दो मॉडल होंगे: शाओमी17 ( स्टैंडर्ड ) यह फोन उनके लिए है जिन्हें कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल डिवाइस चाहिए। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉरमेंस को सुपरफास्ट बना देगा। इसके स्पेशिफिकेशंस इस प्रकार हैं: डिस्प्ले: 6.3 इंच एलटीपीओ ओएलईडी 3500 निट्स ब्राइटनेस के साथ। कैमरा: ट्रिपल 50MP सेटअप कैमरा, जिसमें मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो होगा। ये भी पढ़े:Realme C83 5G :7000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ रियलमीसी 83 5G, जानें क्यों है ये खास शाओमी 17 अल्ट्रा (फ्लैगशिप) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन बेहद खास होने वाला है। इसके रियर में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। खासियत: 6.9 इंच का विशाल डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। 3. ओप्पो फाइंड एन 6: दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल 17 मार्च को ओप्पो अपना अगला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पेश कर सकता है। इसकी मोटाई अनफोल्ड होने पर मात्र 4.21mm होने की उम्मीद है, जो इसे सबसे स्लिम डिवाइसेज में से एक बनाएगा। मेन स्क्रीन: 8.12 इंच 2K और रिजॉल्यूशन सैमसंग E7 LTPO पैनल वाली। प्रोटेक्शन: इसमें IP56 से लेकर IP59 तक की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 08:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Upcoming Phones: नया फोन लेने का है प्लान? मार्च में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन, यहां जानें फीचर्स व लॉन्च डेट #Gadgets #National #SmartphoneLaunch #TechNewsIndia #UpcomingPhones200mpCamera #SubahSamachar