UP: क्या खाते हैं आप, परिवार का मुखिया पुरुष, महिला या ट्रांसजेंडर है? जनगणना में पूछे जाएंगे ऐसे अनोखे सवाल
जनगणना की शुरुआत इसी महीने होनी है। 22 मई के बाद किसी भी दिन जनगणना कर्मी आपके घर दस्तक दे सकते हैं। अगर वह खाने में श्रीअन्न यानि मोटा आनाज के इस्तेमाल पर सवाल करें, तो चौकिए मत। इस बार सवालों की फेहरिस्त कुछ इसी तरह की होगी, लेकिन अगर कोई कर्मी ओटीपी मांगे तो सजग हो जाएं और उसका आईकार्ड देखकर ही आगे बढ़ें। जनगणना के पहले चरण में मकान गिने जाने हैं, इसमें मकान कच्चा है कि पक्का, छत कंक्रीट की है ईंट का इस्तेमाल किया गया है मकान में भवन स्वामी का परिवार रहता है या किरायेदार आदि का ब्योरा जुटाया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी जवाब तलाशे जाएंगे। मसलन परिवार के पास रहने के लिए आवास की सुविधा, किचन, शौचालय, रसोई गैस, बिजली-पानी की जानकारी देनी होगी, घर में रेडियो या ट्रांजिस्टर है या टेलीविजन, लैपटॉप है कि कंप्यूटर, मोबाइल है कि स्मार्टफोन, यह भी बताना होगा। घर में साइकिल है कि स्कूटर, मोटर साइकिल कि मोपेड, कार-जीप या वैन को लेकर भी सवाल से गुजरना होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 08:09 IST
UP: क्या खाते हैं आप, परिवार का मुखिया पुरुष, महिला या ट्रांसजेंडर है? जनगणना में पूछे जाएंगे ऐसे अनोखे सवाल #CityStates #Lucknow #Census2027 #HouseholdSurvey #DigitalCensus #GovernmentData #SmartDevices #SocialData #IndiaCensus #SubahSamachar
