UP Weather: वाराणसी में शाम के दो घंटे 52.5 मिमी बरसे बादल, पर नहीं आया मानसून; गर्मी से राहत

जुलाई की पहली शाम गरज-चमक के साथ बारिश तो हुई, मगर काशी में मानसून का पूरी तरह से शुभागमन नहीं हो पाया। मौसम विज्ञान विभाग बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक मानसून का स्टेटस जारी करेगा, लेकिन बुधवार को हुई ताबड़तोड़ बारिश पूरी तरह से मानसून से प्रभावित रही। शाम साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक दो ही घंटे में 52.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। वहीं, 95 फीसदी नमी लेकर बही पुरवा के चलते कई जगह बिजली के खंभों और सड़कों पर पेड़ गिर गए। कई घर अंधेरे में रहे और आवागमन भी बाधित हुआ। राहत की बात यह रही कि इस बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी। पानी के लिए सूख रहे धान के खेतों में पानी लबालब भर गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 00:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Weather: वाराणसी में शाम के दो घंटे 52.5 मिमी बरसे बादल, पर नहीं आया मानसून; गर्मी से राहत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar