UP: मौसम की अदला-बदली, बांदा फिर हुआ गर्म, 37 जिलों में लू का अलर्ट; आपदा से 111 लोगों की मौत, 72 घायल
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार हवाएं चलीं, जबकि बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। बांदा 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी, उरई, प्रयागराज और आगरा में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और फतेहपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी यूपी और तराई समेत कुल 37 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व गरज चमक की आशंका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से प्रदेशभर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। शनिवार से लू प्रभावित जिलों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 20:07 IST
UP: मौसम की अदला-बदली, बांदा फिर हुआ गर्म, 37 जिलों में लू का अलर्ट; आपदा से 111 लोगों की मौत, 72 घायल #CityStates #Lucknow #HeatwaveAlert #UpWeather #BandaTemperature #WeatherUpdate #HotWeather #RainAlert #StrongWinds #SubahSamachar
