यूपी: प्रदेश में आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, आंधी के साथ इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज से माैसम में बदलाव की आहट है। बृहस्पतिवार को नए विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी बारिश का दाैर शुरु होने वाला है। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं तराई और पश्चिमी यूपी समेत 56 जिलों में ओलावृष्टि और बूंदबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस माैसमी बदलाव से फाैरी ताैर पर तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। बुधवार को सुबह यूपी के नोएडा-गाजियाबाद, संभल जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, प्रयाराज, अमेठी और कानपुर में भी भयानक तपिश रही। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 03:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, आंधी के साथ इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar