यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चली ठंडी तेज हवाएं; यहां गिरेंगे ओले..होगी बारिश

यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। शनिवार से मिलने लगी थी राहत मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 15, 2026, 03:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चली ठंडी तेज हवाएं; यहां गिरेंगे ओले..होगी बारिश #CityStates #Lucknow #Raebareli #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar