UP: राजधानी में बदला मौसम, पूरे शहर में जमकर बारिश, गर्मी से मिली राहत; इन जिलों में अलर्ट
राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बनी रही। सुबह शहर का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की गति तक पहुंच सकते हैं। विभाग ने गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया है। कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद मानसून की गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे के आसपास कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम को कुछ हद तक सुहावना बना दिया। वहीं शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 15:21 IST
UP: राजधानी में बदला मौसम, पूरे शहर में जमकर बारिश, गर्मी से मिली राहत; इन जिलों में अलर्ट #CityStates #Lucknow #LucknowRain #UpWeather #Monsoon #ImdAlert #HeavyRain #WeatherUpdate #UttarPradesh #SubahSamachar
