UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

पिछले कुछ दिनों से आंधी तूफान और बारिश का सामना कर रहे उत्तर प्रदेशवासियों को 12 जून को भी राहत मिलने वाली नहीं है, मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है तो कहीं ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। खास तौर पर उन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, जहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस चक्र ने कहीं किसानों की सालभर की मेहनत को पल भर में उजाड़ दिया, तो कहीं आंधी के कारण सैकड़ों बिजली के खंभे और पेड़ जमींदोज हो गए, जिससे कई जिलों में पूरी रात ब्लैकआउट जैसे हालात बने रहे। साथ ही 7 लोगों की मौसम के कारण हुए हादसों में जान जाने की भी खबर आई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल #IndiaNews #National #UpWeatherNewsToday #UpWeatherUpdate #UpWeatherAlertToday #UpWeatherUpdateTodayHindi #UpWeatherNewsLive #UpWeatherNews12June #UpWeatherForecastToday #UpWeatherAlert12June #UpWeatherForecast #UpWeatherChangeNews #SubahSamachar