UP: 31 डिग्री के साथ वाराणसी रहा सबसे गर्म जिला, 30 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से गिरेगा पारा

प्रदेश में शनिवार को पछुआ हवा का असर देखने को मिला। 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने तापमान में मामूली राहत दी जिससे मौसम खुशगवार महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार में आंशिक कमी से तापमान में मामूली बढ़त दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में पछुआ का असर देखा गया जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि नहीं हुई। शुक्रवार के मुकाबले मौसम में नरमी महसूस की गई। लखनऊ में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे मौसम खुशगवार रहा। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दो दिन मौसम में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं लेकिन सोमवार से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। अगले हफ्ते तक तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी के मौसम का अहसास होने लगेगा। शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म बांदा रहा जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं वाराणसी में 31.1, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, बाराबंकी में 30.4 और हमीरपुर व सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बांदा पहले नंबर पर रहा जहां 8.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 31 डिग्री के साथ वाराणसी रहा सबसे गर्म जिला, 30 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से गिरेगा पारा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #ColdInUp #ColdWarning #ChillInUp #FogInUp #AlertRegardingWinter #AlertRegardingWeather #SubahSamachar