UP: राजधानी में बिजली संकट को लेकर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने ऑपरेटर को पीटा, उपकेंद्र में घुसकर मेज-कुर्सी पलटी

कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को रात को बिजली संकट को लेकर न्यू आलमबाग उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर खूब बवाल हुआ। बिजली संकट से परेशान लोगों ने उपकेंद्र की निगरानी करने वाले ऑपरेटर को पीटा। बंद बिजली रात 12:45 बजे चालू हो गई, मगर फ्यूज व एबीसी जलने के कारण जिम्मेदार इंजीनियर व कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उपकेंद्र पर जागे। लोगों ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी के सेक्टर बी, लोकबंध अस्पताल के आसपास, बरिगवां, कृष्णानगर, गोपालपुरी, सुभाषनगर, कनौसी सहित आसपास के इलाकों की बिजली बंद हो गई। 10 मिनट दूसरे स्रोत से बिजली आई, लेकिन दोबारा रात 10:25 बजे फिर गायब हो गई, जो रात 12:30 बजे नहीं आ सकी। 9500 घरों में अंधेरा होने के कारण लोगों का एक झुंड आया और उपकेंद्र की निगरानी करने वाले ऑपरेटर मारने लगे।प्रदर्शनकारी उपकेंद्र में घुसकर मेज-कुर्सी उलट दी और संविदा कर्मियों से अभद्रता भी की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ऑपरेटर को पीटा था उनको फटकारा और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इससे बवाल करने वाले ढीले पड़े। पुलिस कर्मियों ने कहा, जब उपकेंद्र में बिजली नहीं, तो ऑपरेटर की गलती क्यों जो आप लोगों ने उसे मारा। उधर, कृष्णानगर इंसपेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने उपद्रव व अभद्रता करने वालों के खिलाफ तहरीर नहीं दी। 33 केवी लाइन में फॉल्ट से संकट एसडीओ नीरज वर्मा ने बताया कि पहले मोहान रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। इसके बाद सरोजनीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से बिजली चालू की । कुछ देर बाद इस लाइन में भी खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र बिजली के बिना हो गया। फॉल्ट को सही कराने में 33 केवी एसडीओ ने भी मदद की, जिससे सवा दो घंटे में बिजली चालू हो सकी। अमीनाबाद में एबीसी जली भीषण गर्मी के कारण बृहस्पतिवार को अमीनाबाद उपकेंद्र के दो इलाकों में एबीसी जलने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एबीसी जलने की घटनाएं पांडेयगंज व मशकगंज के हाता दुर्गा प्रसाद के पास सुबह हुई। दोनो जगहों पर एबीसी बदलकर एक घंटे में बिजली चालू कर दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: राजधानी में बिजली संकट को लेकर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने ऑपरेटर को पीटा, उपकेंद्र में घुसकर मेज-कुर्सी पलटी #CityStates #Lucknow #PowerOutage #LucknowNews #ElectricityCrisis #Protest #PowerSupply #UpElectricity #LocalNews #SubahSamachar