UP: अमेठी में नलकूप के टूटे तार से खेत में उतरा करंट, दो किसानों की मौत; एक को बचाने में दूसरे की गई जान
थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह निजी नलकूप के टूटे तार से खेत में उतरे करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों में हीरालाल प्रजापति (50) और रामबोध यादव (58) शामिल हैं। एक ही गांव के दो किसानों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार हीरालाल प्रजापति शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे। इसी दौरान निजी नलकूप का बिजली तार टूटकर खेत में भरे पानी के संपर्क में आ गया। करंट उतरने से हीरालाल उसकी चपेट में आकर खेत में गिर पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 10:55 IST
UP: अमेठी में नलकूप के टूटे तार से खेत में उतरा करंट, दो किसानों की मौत; एक को बचाने में दूसरे की गई जान #CityStates #Amethi #ElectricShock #FarmerDeath #BrokenWire #TubeWell #FieldAccident #RuralTragedy #SafetyHazard #SubahSamachar
