यूपी: जनता को सीधे लाभ देंगे योगी सरकार के ये फैसले, किसानों को खुश करने के साथ होगा छोटे शहरों का विकास भी

वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। केंद्र सरकार ने गत वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। प्रदेश में रामनवमी के बाद 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी, जो 15 जून तक चलेगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियां खरीद करेंगी। कुल 6500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी व बैठने समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। शाही ने बताया कि उतराई, छनाई व सफाई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल अलग से दिया जाएगा। खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का निर्देश दिया है। 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक गेहूं की बिक्री के लिए सोमवार दोपहर दो बजे तक 195628 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 07:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: जनता को सीधे लाभ देंगे योगी सरकार के ये फैसले, किसानों को खुश करने के साथ होगा छोटे शहरों का विकास भी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SupportPriceOfWheat #YogiCabinet #SmallCitiesWillBecomeSmart #SubahSamachar