यूपी: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़; नोएडा में सबसे ज्यादा अमीर

उत्तर प्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में सबसे अधिक 15 नोएडा के हैं। 10 उद्योगपतियों के साथ कानपुर दूसरे और चार नामों के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर है। सूची में शीर्ष पर गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और लक्ष्मी निवास मित्तल हैं। सूची में पिछले साल 41 नामों की तुलना में इस बार 46 नाम शामिल हैं। यानी पांच नए अरबपति बढ़े हैं। इस बदलाव की तस्वीर और दिलचस्प है। 2025 की सूची से तुलना करने पर 2026 में 11 नए नाम शामिल हुए हैं, जबकि पिछले साल के छह नाम इस बार सूची में नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में सबसे अमीर व्यक्ति नोएडा के आदित्य खेमका हैं। उनकी संपत्ति 32,200 करोड़ रुपये है। इसके बाद लखनऊ के सचिन अग्रवाल (15,300 करोड़) और प्रयागराज के अलख पांडेय (13,800 करोड़) रुपये की संपत्ति के साथ सूची में हैं। अप्रत्याशित प्रदर्शन में कानपुर के कई नामों ने जगह बनाई है। इसमें गोल्डी मसाले समूह के सोम प्रकाश गोयनका और सुरेन्द्र कुमार गुप्ता हैं। जिनकी संयुक्त नेटवर्थ 11000 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया के चीफ एनालिस्ट अनस रहमान के मुताबिक यूपी की सूची में कारोबार का दायरा भी खासा बड़ा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, उद्योग, शिक्षा, रियल एस्टेट, खाद्य उत्पाद, सॉफ्टवेयर, वित्तीय सेवाओं से लेकर स्वास्थ्य, निर्माण, धातु और खनन तथा एयरोस्पेस तक के कारोबारी इसमें शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 21:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़; नोएडा में सबसे ज्यादा अमीर #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #DhankubreInUp #IndustrialistsInTheState #RichIndustrialistsInTheState #SubahSamachar