UP TGT Exam: 36 जिलों में आज से यूपी टीजीट परीक्षा शुरू, 8.68 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत, करीब 50% हुए उपस्थित

UP TGT Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा का आगाज आज से कर दिया है। परीक्षा दो दिन (3 और 4 जून को) प्रदेशभर में 36 जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। अभ्यर्थियों केके प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए गए थे। 3 फोटो और आईडी की 1 फोटो जरूर रखें शिक्षक और केंद्र अधीक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने कहा, "हर उम्मीदवार को अपने साथ एक आईडी, मूल आईडी और एडमिट कार्ड रखना होगा। यह निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थी अपने साथ 3 फोटो और आईडी की 1 फोटो जरूर रखें, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में बात की जा सके। किसी भी तरह की इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ लेकर जाएं। शासन-प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।" कड़ी निगरानी में परीक्षा परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी निगारानी की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 10:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP TGT Exam: 36 जिलों में आज से यूपी टीजीट परीक्षा शुरू, 8.68 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत, करीब 50% हुए उपस्थित #GovernmentJobs #National #SubahSamachar