यूपी टीईटी 2026: 60 जिलों में नकलविहीन परीक्षा संपन्न, एआई की निगरानी में 44 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 की प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर की लिखित परीक्षा दो, तीनऔर चार जुलाई को प्रदेश के सभी 60 जिलों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली परीक्षा में कुल 19,94,661 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 17,70,714 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल उपस्थिति 88.77 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दोजुलाई की दोनों पालियों तथा तीनजुलाई की पहली पाली में उच्च प्राइमरी स्तर की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 12,11,459 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,57,055 ने परीक्षा दी। इस स्तर पर उपस्थिति 87.25 प्रतिशत रही। वहीं, तीन जुलाई की दूसरी पाली और चारजुलाई की पहली पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा हुई। इसमें 7,83,202 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,13,659 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में उपस्थिति 91.12 प्रतिशत रही। उच्च प्राइमरी स्तर पर महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 87 प्रतिशत और प्राइमरी स्तर पर 90.85 प्रतिशत दर्ज की गई।शनिवार को आयोजित अंतिम पाली की परीक्षा में प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर 3,79,316 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,34,775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दिन उपस्थिति 88 प्रतिशत रही। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी 60 जिलों में आयोग के सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। आयोग मुख्यालय से अध्यक्ष, सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की। केंद्रों पर लगाए गए एआई कैमरों और एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। एआई आधारित जांच में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे कुल 44 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इनमें 2 जुलाई को 14, 3 जुलाई को 11 और 4 जुलाई को 19 फर्जी अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा 3 जुलाई को एक अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन के माध्यम से नकल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सतर्कता विभाग, एसटीएफ, केंद्र व्यवस्थापकों, प्रेक्षकों और सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 13:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी टीईटी 2026: 60 जिलों में नकलविहीन परीक्षा संपन्न, एआई की निगरानी में 44 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए #CityStates #Prayagraj #UpTet #UpTetExamDate #UpTetNews #SubahSamachar