यूपी: प्रदेश में औसत से 13 डिग्री तक गिरा पारा, सोमवार से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ; अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ समेत तराई, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 27 मिमी बारिश जालौन में हुई, जबकि महराजगंज में 23 मिमी और झांसी में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के असर से तराई व पश्चिमी जिलों में मौसम में ठंडक बढ़ गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। हरदोई, इटावा, बरेली और नजीबाबाद में तापमान सामान्य से करीब 13 डिग्री नीचे पहुंच गया। नजीबाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आंधी या बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अगले दो दिनों में बूंदाबांदी कम होने और तापमान बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि, सोमवार से पश्चिमी यूपी में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी फिर शुरू हो सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:19 IST
यूपी: प्रदेश में औसत से 13 डिग्री तक गिरा पारा, सोमवार से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ; अलर्ट जारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
