UP: नौकरी की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मायावती आवास का घेरा, हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया

69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को लगातार दूसरे दिन अभ्यर्थियों ने राजधानी में प्रदर्शन किया। इस बार प्रदर्शनकारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के आवास पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। #WATCH | Lucknow, UP: Teacher recruitment aspirants stage a protest near the residence of former Uttar Pradesh Chief Minister and Bahujan Samaj Party (BSP) chief Mayawati, seeking her intervention in the 69,000 teacher recruitment reservation case. Police detain the aspirants… pic.twitter.com/16ELg7qApMmdash; ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2026 प्रदर्शन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गई और मायावती से मुलाकात कराने की मांग पर अड़ गई। पुलिस ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर डटी रही। करीब 15 मिनट तक चले विरोध के बाद पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 13:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नौकरी की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मायावती आवास का घेरा, हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया #CityStates #Lucknow #UpNews #TeacherRecruitment #Protest #Bsp #Mayawati #Education #SubahSamachar