यूपी: अब परेशान करने लगी है धूप, राजधानी में पारा 30 डिग्री के पार, जो सीजन में सर्वाधिक; जानें मौसम अपडेट

राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को दोपहर तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जाकर 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो इस सीजन में सर्वाधिक है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी में पछुआ हवाओं का प्रवेश हो चुका है। इससे शनिवार रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में लखनऊ में धूप की तपिश और गर्मी की रफ्तार के तेज होने के संकेत हैं। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान कृषि विभाग के प्रोफेसर कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा। खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी।। गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 07:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: अब परेशान करने लगी है धूप, राजधानी में पारा 30 डिग्री के पार, जो सीजन में सर्वाधिक; जानें मौसम अपडेट #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #LucknowWeatherUpdate #UttarPradeshHeatWave #TemperatureCrosses30Degree #ImdForecastLucknow #WesternWindsUp #RisingTemperatureNorthIndia #MarchHeatImpact #SubahSamachar