यूपी: छह घंटे बेड के भीतर छिपा रहा ऑनलाइन गेम का लती छात्र, पुलिस तलाशती रही; बोला- अकेले रहना चाहता हूं
लखनऊ में ऑनलाइन गेम खेलने का लती सातवीं कक्षा का छात्र छह घंटे तक बेड के भीतर छिपा रहा। वह शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा। काफी देर तक छात्र के वापस नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन भी की, लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। निगोहां पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। कई चौराहे, जंगल और खेत खलिहान में छात्र की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने संदेह होने पर घर में तलाशी ली तो छात्र डबल बेड के भीतर छिपा मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 08:29 IST
यूपी: छह घंटे बेड के भीतर छिपा रहा ऑनलाइन गेम का लती छात्र, पुलिस तलाशती रही; बोला- अकेले रहना चाहता हूं #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #LucknowNews #OnlineGameAddiction #Class7Student #MinorMissingCase #NigohanPolice #ChildHidingInBedBox #MobileGameAddictionIndia #SubahSamachar
