UP: तीन दिन पहले ही प्रदीप ने घर में कराया था ये काम, दंपती में था विवाद; इन्फ्लुएंसर हत्याकांड में नया खुलासा
मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वारदात के बाद जान देने की कोशिश करने वाले उसके पति प्रदीप चौहान से रविवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस को पता चला है कि प्रदीप ने वारदात से तीन दिन पहले ही घर पर सीसीटीवी लगवाए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में नए सिरे से जांच शुरू की है। नामजद विकास व राहुल के संबंध में भी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। आरोपी प्रदीप चौहान से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी लगी है कि आरोपी ने अपनी पत्नी निशा चौहान की क्षणिक आवेश में हत्या नहीं की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 09:22 IST
UP: तीन दिन पहले ही प्रदीप ने घर में कराया था ये काम, दंपती में था विवाद; इन्फ्लुएंसर हत्याकांड में नया खुलासा #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar
