UP: 'नसरीन साबित करो...नाजिम आपके भी पिता हैं', एसआईआर में अब नई चुनौती; आयु के संबंध में भी देने होंगे सबूत

बरेली के रबड़ी टोला की निवासी नसरीन के सामने अब नई चुनौती आकर खड़ी हो गई है। उनको साबित करना है कि वाकई में नाजिम उनके पिता हैं। इसी तरह मौज्जम अली समेत कई हजार लोगों को साबित करना है कि जिस व्यक्ति को पिता बताया है, क्या वह वाकई उनके पिता हैं भी। चूंकि, उसी व्यक्ति को अन्य छह लोगों ने भी अपना पिता होने का दावा पहले से कर रखा है। ऐसे ही सैलानी के जियाउद्दीन की आयु दादा-दादी के बीच में 40 से कम और हिना व उनके माता-पिता के बीच आयु का अंतर 50 वर्ष से अधिक बता दिया गया है। इस तरह के त्रुटिपूर्ण विवरण वाले 3.58 लाख लोग हैं। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में पहले लोगों ने गणना प्रपत्र भरने और दस्तावेज एकत्र करने में बूथ से लेकर तहसील तक दौड़-भाग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'नसरीन साबित करो...नाजिम आपके भी पिता हैं', एसआईआर में अब नई चुनौती; आयु के संबंध में भी देने होंगे सबूत #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #UpVoterList #SubahSamachar