UP: ऑफ सीजन में भी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग, जानें कारण

रेलवे के ऑफ सीजन जुलाई-अगस्त में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू सहित कई रूटों पर कन्फर्म सीटों की भारी कमी है। यात्रियों की यह परेशानी रक्षाबंधन तक रहने की बात कही जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में मंगलवार व बुधवार को 22, 21 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 55, 41 व थर्ड एसी में 16, 18 वेटिंग है। अयोध्या एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, गोरखधाम, वैशाली आदि ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। हालांकि, दिल्ली रूट की ट्रेनों की चेयरकार कोचों में सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में पांच व छह अगस्त को 203 व 304 रिक्त सीटें हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में चार व पांच अगस्त को 779, 991 सीटें खाली हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में भी 152, 235, 385 सीटें उपलब्ध हैं। मुंबई और जम्मू रूट पर भी व्यस्तता लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में चार व पांच अगस्त को रिग्रेट है। थर्ड एसी में 42, 40 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस व गोरखपुर एलटीटी में भी स्लीपर में रिग्रेट है। जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में चार व पांच अगस्त को 38, 33 वेटिंग है। अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले सोमवार को 47 व थर्ड एसी में 17 वेटिंग है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ऑफ सीजन में भी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग, जानें कारण #CityStates #Lucknow #IndianRailways #ConfirmTicket #WaitingList #DelhiRoute #MumbaiRoute #TrainBooking #RailwayNews #SubahSamachar