UP: सीतापुर में कलयुगी बेटे का कांड, मां ने शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला; मंजर देख कांपे ग्रामीण
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में शनिवार को शराब पीने से मना करने पर गुस्से में एक शराबी पुत्र ने अपनी बूढ़ी मां के सिर पर डंडा मारा व बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। शराब का आदी था युवक बेनियापुर गांव निवासी सावित्री देवी (65) अपने इकलौते बेटे त्रिभुवन के साथ रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, त्रिभुवन शराब पीने का आदी था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था और दिन-भर नशे में धुत रहता था। घर के खर्च और शराब की लत को लेकर आए दिन उसका अपनी मां से विवाद होता रहता था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट भी करता था। शनिवार को त्रिभुवन शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 12:19 IST
UP: सीतापुर में कलयुगी बेटे का कांड, मां ने शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला; मंजर देख कांपे ग्रामीण #CityStates #Sitapur #SitapurCrime #UpCrime #MotherMurder #DomesticViolence #AlcoholAbuse #PoliceInvestigation #BreakingNews #SubahSamachar
