UP: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, जलस्तर घटाकर चला सर्च अभियान

बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के नूरपुर छिबरी गांव में शादी समारोह के दौरान खौ नदी में डूबे 45 वर्षीय सतीश प्रजापति की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने नाव के माध्यम से नदी में सघन खोज अभियान चलाया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा गांव निवासी भीम सिंह के यहां पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आए बारातियों के साथ गांव के सतीश प्रजापति खौ नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।घटना की सूचना मिलने पर पहले दिन पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें:UP:मेरठ में दिन निकलते ही वारदात, जाकिर कॉलोनी में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, जलस्तर घटाकर चला सर्च अभियान #CityStates #Bijnor #बिजनौरसमाचार #शेरकोट #खौनदी #युवकडूबा #एनडीआरएफ #सर्चअभियान #नूरपुरछिबरी #सतीशप्रजापति #थानाप्रभारीबीरेंद्रकुमार #धामपुर #SubahSamachar