UP: मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटे समेत सात लोगों पर केस

भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसपोर्टर एवं स्कूल संचालक राजेश कुमार यादव कोगोली मार दी गई। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव समेत सातलोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भगतपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि राजेश कुमार रविवार की रात अपने घर लौट रहे थे। निवाड़खास रोड पर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह, उनके बेटे आकाश यादव और विशाल यादव, अमित यादव, राजेंद्र सिंह, सुनील यादव और दुष्यंत यादव ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजेश के परिजन आ गए और वह घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात कुंवर आकाशसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की वजह कॉलेज कमेटी को लेकर विवाद बताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मुरादाबाद में स्कूल संचालक को गोली मारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटे समेत सात लोगों पर केस #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #BhagatpurMurder #MoradabadCrimeNews #MoradabadShootingCase #MoradabadMurderCase #MoradabadNews #SubahSamachar