UP: मुरादाबाद से शासन को भेजी गई मैनाठेर बवाल की रिपोर्ट, अब सरकार लेगी बंद फाइल खुलवाने का निर्णय

मैनाठेर बवाल से संबंधित मुकदमों और 16 दोषियों को सजा सुनाए जाने के मामले में पुलिस अफसरों ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। बंद फाइलों को दोबारा खोलने का निर्णय भी लिया जा सकता है। जिस तरह लगातार इस मामले पर नजर रखी जा रही है उससे माना जा रहा है कि मैनाठेर बवाल की बंद फाइलें दोबारा खुल सकती हैं। 23 मार्च को एडीजे- दो कृष्ण कुमार सिंह की अदालत ने मैनाठेर बवाल में 16 मुलजिमों को दोषी करार दिया था। इसके बाद ही शासन ने इस मामले में रिपोर्ट तलब कर ली थी। 28 मार्च को कोर्ट ने 16 दोषियों को आजीवन कारावास और 55-55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसके बाद पुलिस अफसरों की ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मुरादाबाद से शासन को भेजी गई मैनाठेर बवाल की रिपोर्ट, अब सरकार लेगी बंद फाइल खुलवाने का निर्णय #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MainatherIncident #LifeImprisonment #MainatherUnrest #AttackOnDig #MoradabadCourt #MoradabadPolice #MoradabadViolence #SubahSamachar