यूपी: बागपत में पागल कुत्ते ने सात बच्चों को नोंचा, एक के चेहरे पर आए 10 टांके, हालत गंभीर; कुत्ते को मार डाला
बागपत के रटौल स्थित ललियाना गांव में बुधवार को पागल कुत्ते ने सात बच्चों को काटकर घायल कर दिया। इनमें एक बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, उसके चेहरे पर 10 टांके आए। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया है। वहीं देर शाम लोगों ने कुत्ते को पकड़कर मार दिया। साथ ही अधिकारियों से शिकायत कर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि बच्चे उनका शिकार होने से बच सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 20:11 IST
यूपी: बागपत में पागल कुत्ते ने सात बच्चों को नोंचा, एक के चेहरे पर आए 10 टांके, हालत गंभीर; कुत्ते को मार डाला #CityStates #Baghpat #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #RabidDogMaulsSevenChildrenInBaghpat #OneReceives10StitchesOnTheFaceAndIsInSer #DogKilled. #SubahSamachar
